किसके साथ बात करे ?
(तर्ज : नैन मिले चेन कहाँ....)
किसके साथ बात करे ?
कौन मनके दुःख हरे ? ?
राम-बिन हमारे,कौन सुने ? ।।टेक।।
भोलिभाली जनता है।
कोई आके छिनता हे।।
शासन का ख्याल नहीं -
राम-बिनहमारे,कौन सुने ? ।। 1॥
जिनका जनको अधार।
वहीं करत पाप घोर।।
कौन सम्हालेगा डोर? -
राम-बिनहमारे,कौन सुने ? ।।2॥
विश्व का अधारक जो।
उससे, ही है आरजू ।।
तुकड्या को तारक जो-
राम-बिनहमारे,कौन सुने ? ।।3।।